Press "Enter" to skip to content

युवक ने शादीशुदा महिला के साथ की घिनौनी हरकत विरोध करने पर डंडे से फोड़ा सिर, घायल महिला जिला अस्पताल में भर्ती / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर गांव में एक 25 वर्षीय शादीशुदा महिला के साथ मारपीट और दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर जब आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका तब उसने महिला के सिर में डंडा मारकर उसका सिर फोड़ दिया और मौके से भाग गया। महिला को बेहोशी की हालत में पहले करैरा उसके बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। जहां शनिवार को महिला के होश में आने पर उसने अपने साथ घटी घटना की जानकारी दी।
महिला ने बताया कि पडोस के गांव खढीचा के रहने वाले रायभान खंगार से उसकी जान पहचान हो गई थी जिसके बाद रायभान ने बात करने के लिए उसे एक मोबाइल फोन भी दिया। इसी दौरान 15 फरवरी को राजभान ने उसे कुएं पर बने घर पर मिलने बुलाया जहां रायभान ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की लेकिन इस दौरान मैं चिल्ला पड़ी और वहां से भाग कर घर आ गई। जिसके बाद दूसरे दिन रायभान ने घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देकर मेरे साथ दुष्कर्म की कोशिश की मेरे विरोध करने पर उसने डंडे से मेरा सिर फोड़ दिया जिससे मैं बेहोश हो गई। जिसके बाद पति ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। महिला और उसका पति ने अब आरोपी के खिलाफ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!