Press "Enter" to skip to content

पति ने पत्नी पर लगाया प्रेमी संग मिलकर झूठ दहेज एक्ट के केस में फंसाने का आरोप, एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के एसपी ऑफिस में अपनी फरियाद लेकर पहुंचे एक युवक ने अपनी पत्नी पर प्रेमी संग मिलकर उसे और उसके माता पिता को झूठे दहेज एक्ट के केस में फंसाने का आरोप लगाया है। युवक ने एसपी ऑफिस में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार पंकज पुत्र दयानंद शर्मा निवासी सजेरा पुलिस थाना नदीगाँव तहसील कोंच जिला जालौन उत्तर प्रदेश ने बताया कि उसके पिता पहले इन्दरगढ़ में प्राइवेट विद्यालय का संचालन करते थे। जिस कारण उसका इन्दरगढ़ आना जाना लगा रहता था इसी दौरान दिनारा कस्बे के प्रेम यादव की मध्यस्थता से उसकी शादी 29 मई 2023 को दिनारा की लड़की से हो गई। शादी के पूर्व ही पत्नी ने उसकी भूमि में से एक भूखण्ड की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली। शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी घर में लड़ाई झगड़ा करने लगी और उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगी। इसी दौरान उसने अपनी पत्नी को प्रेम यादव के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। पंकज शर्मा ने बताया कि उसे बाद में पता लगा की शादी से पूर्व ही पत्नी के प्रेम यादव से अवैध संबंध थे। इन लोगों ने जमीन और पैसे हड़पने के लिए धोखाधड़ी कर उससे लड़की की शादी कराई। अवैध संबंधों का पता लगने के बाद पत्नी झगड़ा कर घर से 6 लाख रुपए और जेवरात लेकर मायके चली गई तब से वहीं रह रही है। पंकज शर्मा ने बताया कि बीती 6 फरवरी को पत्नी ने झूठे तत्वों के आधार पर उसके खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कर दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!