Press "Enter" to skip to content

17 वर्षीय किशोरी ने जहर खाकर की सुसाइड, केस दर्ज कर सुसाइड के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भीमपुर गांव में एक 17 वर्षीय किशोरी जहर खाकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर शाम किशोरी ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिससे किशोरी की हालत बिगड़ गई। परिजन तुरंत किशोरी को उपचार के लिए नरवर स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां से गंभीर हालत के चलते किशोरी को 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान शनिवार की सुबह किशोरी ने दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार रविना पुत्री बालकिशन कुशवाह उम्र 17 साल निवासी भीमपुर ने अज्ञात कारणों के चलते शुक्रवार की देर शाम जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया जिससे इलाज के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर सुसाइड के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!