Press "Enter" to skip to content

गैंगरेप पीड़िता के बेटे पर जानलेवा हमला, बंदूक से फायर कर मारी गोली,मंदिर पर कथा करा कर बाइक से घर लौट रहे थे मां बेटे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के इंदार थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कुशुअन गुहांसा तिराहा के पास बीती रात 3 लोगों ने हत्या के इरादे से एक युवक में गोली मार दी।जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की मां ने कुछ माह पहले आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कराया था।

जानकारी के अनुसार गुहांसा गांव के रहने वाले 18 वर्षीय युवक ने अपनी रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि शुक्रवार को अपनी माँ के साथ बदरवास से कथा कराने गिदवासा माता मंदिर कुशुअन गया था। कथा करने के बाद मां के साथ बाइक से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान जैसे ही वह कुशुअन गुहांसा तिराहा के पास पहुंचा तभी पीछे से मोटरसाईकिल पर गुहांसा के मन्ना लोधी शैलेन्द्र लोधी व राहुल लोधी आ गये और मोटर साईकिल से उतरकर शैलेन्द्र लोधी और राहुल लोधी हमारे पास आये और मुझे व मेरी माँ को पुरानी रजिंश पर से गन्दी गन्दी गालिया देने लगे। हमने गालियां देने से मना किया तो मन्ना लोधी ने पीछे से मुझे जान से मारने की नियत से गोली चला दी जिससे मेरे दोनो पैरो की जांघों मे पीछे की तरफ गोली लगी मै गिर गया तभी तीनों वहा से भाग गये।पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!