Press "Enter" to skip to content

19 साल की युवती के साथ सरसों के खेत में दुष्कर्म, दिनदहाड़े बाइक से अपहरण कर ले गया था आरोपी / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के सीहोर थाना क्षेत्र में 19 साल की युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवती को दिनदहाड़े बाइक पर अपहरण कर ले गया और उसके साथ पहाड़ी और सरसों के खेत में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के चंगुल से छुटी युवती ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना सीहोर में दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म की धाराओं में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की दोपहर 12:30 बजे कैखोदा गांव का रविंद्र कुशवाह आया और बाइक से अगवा करके संग ले गया। पहाड़ी पर ले जाकर दुष्कर्म किया और फिर सरसों के खेत में वह किसी तरह रात 3 बजे आरोपी के चंगुल से मुक्त होकर घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। सीहोर थाना पुलिस ने रविंद्र कुशवाह के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!