शिवपुरी: जिले की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बड़ौदी गांव की एक महिला अपने पति की जान की सलामती के लिए थाने और दफ्तरों के चक्कर काट कर परेशान हो रही है। इसके बावजूद भी उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार को एक बार फिर महिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और पड़ोसियों से पति की जान की सलामती की गुहार लगाई।
जानकारी के अनुसार बसंती पत्नी सूर्यभान सिंह राजपूत निवासी बड़ौदी थाना सिटी कोतवाली शिवपुरी ने बताया कि पति की मौत के बाद गांव के ही सूर्यभान सिंह राजपूत को पति के रूप में स्वीकार कर अपना और अपने 2 बच्चों पालन पोषण कर रही है।
सूर्यभान सिंह राजपूत से उसके रिश्ते से परिवार वालों को कोई आपत्ति नहीं है लेकिन उसके पड़ोस में ही रहने वाले गोविंद, विजय सिंह,मोहन सिंह,राजा आपत्ति कर रहे है वह कहते है तू इसके साथ नही रहेगी यदि रहेगी तो हम तुझे यहां नही रहने देंगे फिर भी रहेगी तो तुझे व तेरे पति सूर्यभान सिंह को जान से खत्म कर देंगे तथा आये दिन आकर मां बहिन की गालियां देकर मारने पीटने पर आमादा हो जाते है तथा जान से मारने की धमकी देते है जिस कारण से वह गांव में नहीं रह पा रही है इधर उधर भटक रही है। महिला ने बताया इसकी शिकायत थाने एसपी ऑफिस सहित भोपाल तक कर चूकी है। लेकिन पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही है्। शुक्रवार को एसपी ऑफिस पहुंची महिला ने कार्रवाई नहीं होने पर अपने 2 बच्चों के साथ आत्महत्या करने की धमकी दी है।

पति की जान की सलामती के लिए थाने और दफ्तरों के चक्कर काट रही है पत्नी नहीं हो रही सुनवाई / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment