Press "Enter" to skip to content

शिवपुरी फोरलेन वाइपास पर यात्री बस और कंटेनर की भिड़ंत, यात्रियों में मची चीख पुकार / Shivpuri News

शिवपुरी: फोरलेन वाइपास पर शुक्रवार की दोपहर एक यात्री बस और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई वहीं हादसे में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार रघुवंशी ट्रेवल्स की यात्री बस अशोकनगर से चल कर शिवपुरी आ रही थी तभी शिवपुरी फोरलेन वाइपास से थीम रोड़ पर आते समय सामने से आ रहे एक कंटेनर से बस की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीज पुकार मच गई। वहीं एक यात्री इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाद में मौके पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!