शिवपुरी: जिले सतनबाड़ा थाना क्षेत्र के नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर पटी घाटी इलाके में सतनबाड़ा थाना पुलिस ने 11 फरवरी को प्लास्टिक की बोरी में बंद एक शव बरामद किया था। युक्त अज्ञात शव की आज सतनवाड़ा थाना पुलिस ने शिनाख्त कर ली है।
मृतक ग्वालियर का निवासी भूसा व्यापारी निकला। थाना प्रभारी राजकुमार चहर ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने मृतक की शिनाख्त गौरी पुत्र जयराम राठौर निवासी साहिब की बगिया माधव नगर थाना जनकगंज ग्वालियर के रूप में की है। बताया जा रहा है कि मृतक 6 फरवरी से घर से लापता था। जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने जनकगंज थाने में दर्ज कराई हुई थी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक कैसे और किन परिस्थितियों में यहां पहुंचा यह परिजनों के बयान और पीएम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट हो सकेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस बहुत जल्दी इस मामले का खुलासा कर देगी। यहां आपको बता दें कि 11 फरवरी 2024 को पटी घाटी इलाके में एक चरवाहे को प्लास्टिक की सफेद बोली दिखाई दी थी। चरवाहा जब निजी इस्तेमाल के लिए बोरी को लेने घाटी में पहुंचा तो उसे बोरी में बंद एक युवक का शव मिला।चरवाहे की सूचना के बाद सतनबाड़ा थाना पुलिस ने शव को कब्जे के लेकर मृतक की शिनाख्त शुरू कर दी थी।

नरवर-सतनवाड़ा मार्ग पर पटी घाटी इलाके में प्लास्टिक की बोरी में बंद मिली लाश की हुई शिनाख्त / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment