Press "Enter" to skip to content

7 साल पहले 50,000 रुपए देकर की थी शादी अब ससुराल वालों ने पत्नी को दूसरी जगह बेच दिया / Shivpuri News

पति ने पुलिस से लगाई पत्नी को वापस दिलाए की गुहार

शिवपुरी: जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले धौरिया गांव के रहने वाले एक युवक ने आज एसपी ऑफिस पहुंचकर ससुराल वालों पर पत्नी को बेचने का आरोप लगाते हुए पुलिस से पत्नी को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

7 साल पहले ससुराल वालों को ₹50000 देकर की थी शादी

जानकारी के अनुसार गजेन्द्र धाकड पुत्र रामकिशन धाकड निवासी ग्राम धौरिया थाना गोर्वधन ने बताया कि उसने पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मेहरा गांव की एक आदिवासी युवती से 7 साल पहले अंतरजातीय विवाह किया था।इस दौरान उसने युक्ति के पिता को ₹50000 भी दिए थे। विगत 8 माह पहले पत्नी छोटे बच्चों को लेकर मायके चली गई। जिसके बाद वह लौट कर घर नहीं आई। मैंने जब अपनी ससुराल में जाकर पता किया तब मुझे पता कि ससुराल वालों ने मेरी पत्नी को 25000 रूपये में सुआ पुत्र बच्चे आदिवासी निवासी ग्राम दुल्हारा तहसील पोहरी जिला शिवपुरी को बेच दिया है। पीड़ित पति ने बताया कि तभी से मैं पत्नी को वापस पाने के लिए थाने के चक्कर काट रहा हूं लेकिन पुलिस मेरी सुनवाई नहीं कर रही है इसे परेशान होकर आज मैंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!