शिवपुरी: शहर में लापरवाह नगरपालिका के बजह से शहर को गंदगी से लेकर पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहर के क्षेत्र में चारों ओर हालात बद से बदतर होते जा रहा हैं।
शहर के बिगड़े हालात की तस्वीर बाजारों से निकलकर आई है जहां पिछले 7 दिनों से बाजारों में नपा द्वारा सफाई नहीं कराई गई हालात ऐसे हो गए हैं कि नहाधोकर दुकान पर पहुंचने वाले दुकानदार पहले अपनी-अपनी दुकानों के बाहर झाड़ू लगाकर कचरा जलाने को मजबूर हो रहे हैं।
बता दें कि नगरपालिका में आपसी खींचतान बनी हुई है। कुछ रोज पूर्व सड़क की कोरकटिंग से शुरू हुए विवाद के बाद पार्षद सुमन बाथम, नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा और सीएमओ केशव सगर के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद सीएमओ फ़ोर्स लीव पर जाना पड़ा था। इसके बाद नपा के पंप अटेंडरों और सफाई कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर हड़ताल शुरू कर दी थी। नपा अध्यक्ष ने सीएमओ पर कर्मचारियों को भड़काने के आरोप लगाए थे।
वहीं भाजपा के कई पार्षद और कांग्रेसी पार्षद नपा अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग कर रहे हैं उनके द्वारा सीएम से लेकर कलेक्टर से नपा अध्यक्ष को हटाने की मांग की जा चुकी है। कुल मिलकार नगर पालिका में छिड़े गृह युद्ध के चलते आम जनता को परेशान होना पड़ रहा हैं।

शिवपुरी में नगर पालिका कर्मियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी, कचरे के ढेर में तब्दील हुआ शहर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment