शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है।यहां एक 6 साल की दिव्यांग मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने 6 साल की दिव्यांग मासूम बच्ची को उस समय अपनी हवस का शिकार बना लिया जब उसके माता-पिता खेत में मजदूरी करने गए हुए थे। शाम को घर लौटने के बाद माता-पिता को घटना का पता चला जिसके बाद पीड़िता की मां ने घटना की रिपोर्ट बैराड़ थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
मां को इशारों में बताई घटना
जानकारी के अनुसार बैराड़ थाने रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 6 साल की बेटी चल फिर नहीं पाती वहीं मूंह में तालू होने से बोल भी नहीं पाती लेकिन सुनतीं समझती सब है।बुधवार की सुबह वह और उसका पति बच्ची को टपरिया में छोड़कर पास ही चने के खेत में दवाई डालने की मजदूरी करने चले गए शाम को जब लौट कर आए तो उन्हें टपरिया में बिस्तर पर बच्ची खून से लथपथ बेहोश पड़ी मिली। पीड़िता की मां ने बताया कि मैंने जब होश में आने पर बच्ची से पूछा तो उसने पड़ोसी राजू जाटव के घर की तरफ इशारा कर बताया कि राजू जाटव ने उसके साथ गलत काम किया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर से केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

6 साल की मासूम से हैवानियत पीड़िता ने मां को इशारों में बताई घटना, आरोपी फरार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment