Press "Enter" to skip to content

दिव्यांग बुजुर्ग ने कलेक्टर से लगाई फरियाद जमीन से कब्जा हटवाएं या इच्छामृत्यु की दें परमीशन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की पोहरी विधानसभा के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बीलवरामाता में रहने वाले रिटायर्ड शिक्षक राजवीर राजपूत ने बताया कि मुझे आंखों से दिखाई नहीं देता तथा में अकेला रहता हूं। मैंने अपने भरण पोषण के लिए 40 बीघा जमीन खरीदी थी, लेकिन मेरी जमीन के एक हिस्से पर गांव के ही दबंग कब्जा कर रहे है। जब में उन्हें रोकता हूं तो वो लड़ाई-झगड़े पर आमादा हो जाते है। राजवीर ने बताया कि मैने पुलिस से भी शिकायत की तो उन्होंने कहा कि अभी फसल लगी तो जब कट जाएगी तब कब्जा हटवा देंगे, लेकिन फसल कटने के बाद भी वो नहीं हटा रहे है। शिवपुरी कलेक्टर की जनसुनवाई में आवेदन देते हुए राजवीर कलेक्टर साहब से कहा कि मैं आवेदन दे देकर अब परेशान हो चुका हूं, लेकिन प्रशासन भी मेरी तरह अंधा हो गया है। यदि प्रशासन मुझे इस समस्या से मुक्त नहीं करा सकता तो मुझे इच्छामृत्यु की परमीशन दी जाए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!