शिवपुरी: विकासखंड पोहरी के ग्राम आकुर्सी में मंगलवार को संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन (सरसों) अतंर्गत प्रक्षेत्र दिवस सह कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
भा.कृ.अनु.प-अटारी जोन 9, जबलपुर के निर्देशानुसार संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन अंतर्गत जिले में सरसों का क्षेत्रफल एवं उत्पादकता बढ़ाने के उद्धेश्य से कृषि विज्ञान केन्द्र के द्वारा कलस्टर का चयन कर विभिन्न ग्रामों में प्रदर्शन डाले गये। इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रमुख एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पुनीत कुमार के निर्देशन में संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के अंतर्गत सरसों की उन्नत प्रजाति का प्रचार-प्रसार हेतु डॉ.ए.एल.बसेड़िया, वैज्ञानिक (कृषि अभियांत्रिकी) प्रभारी संकुल अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन तिलहन द्वारा सरसों (प्रजाति आर एच 725) के प्रदर्शनों का महत्व विस्तार से समझाया एवं किसानों को सरसों की उन्नत तकनीकी खेती एवं सामयिक सलाह के साथ किसानों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में डॉ.जे.सी. गुप्ता, वैज्ञानिक (पौध संरक्षण) द्वारा सरसों एवं रबी फसलों से सम्बन्धित तकनीकी जानकारी दी गई। इसके साथ ही सरसों का उन्नत बीज तैयार करने की विस्तार से किसानों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 50 किसानों की भागीदारी रही।

विकासखंड पोहरी के ग्राम आकुर्सी में मनाया सरसों प्रक्षेत्र दिवस / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment