Press "Enter" to skip to content

पोहरी में सूखा राहत घोटाले में दोषी पटवारी मणिकांत जैन वर्खास्त, किसानों की जगह बीबी-बच्चों के खाते में डाली थी लाखों की राशि / Shivpuri News

ऑडिट के दौरान हुआ था सूखा राहत घोटाले का खुलासा

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुविभाग में किसानों के खाते में डाली जाने वाली सूखा राहत की राशि को डकारने वाले पटवारी,प्रभारी नायाब नाजिर मणिकांत जैन को आज पोहरी एसडीएम शिवदयाल धाकड़ ने जांच के बाद सेवा से पृथक वर्खास्त कर दिया। दरअसल 2017 से 19 तक किसानों के लिए आई सूखा राहत की राशि पटवारी प्रभारी नायब नाजिर मणिकांत जैन ने यह राशि पीड़ित किसानों के खाते में ना डालते हुए अपने बीवी और बच्चों के खाते में डाल ली थी। ऑडिट के बाद इस बात का खुलासा हुआ था। इसके बाद पटवारी को निलंबित कर दिया गया था। इस मामले में पटवारी के खिलाफ पोहरी थाने में शासकीय राशि का गवर्नर धोखाधड़ी का मामला भी दर्ज किया गया था जिसका केस न्यायालय में विचाराधीन आज इस मामले में पोहरी एसडीएम ने पटवारी को सेवा से पृथक वर्खास्त कर दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!