Press "Enter" to skip to content

पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने विधानसभा में उठाए मुद्दे: शिक्षा, रोजगार, नशे को लेकर उठाए सवाल, फॉरेस्ट की जमीन पर बताया अतिक्रमण / Shivpuri News

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के पोहरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह ने विधानसभा में क्षेत्र के मुद्दे उठाए हैं. कैलाश कुशवाह ने बताया कि विधानसभा में शिक्षा की व्यवस्था बहुत ही खराब है. कई जगह उन्होंने भ्रमण किया. लेकिन सरकारी स्कूलों की शिक्षा खराब पाई गई. वहीं उन्होंने बताया कि सरकार के जितने भी नेता चाहे वह सांसद विधायक तक हो उन सभी के बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ना चाहिए जिससे सरकारी स्कूल की शिक्षा में सुधार होगा. वहीं युवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि युवा जो बेरोजगार है वह नशे की ओर बढ़ रहा है और पुलिस भी नशे के सामान को बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं करती है उल्टा खरीदने वालों पर कार्रवाई करती है अगर नशे का सामान बिकेगा नहीं तो कोई भी नहीं खरीदेगा साथ ही उन्होंने विकास को लेकर भी मुद्दे उठाए. वहीं उन्होंने बताया कि 70 प्रतिशत एरिया फॉरेस्ट विभाग का है और 10 हजार बीघा जमीन पर नेताओं ने अतिक्रमण कर लिया है.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!