शिवपुरी: जिले के करैरा जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दावरदेही की आदिवासी महिला सरपंच ने रोजगार सहायक पर सरपंच के फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकालने सहित पंचायत में भारी भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाएं है। महिला सरपंच जमुना आदिवासी ने मंगलवार को इसकी शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में करते हुए रोजगार सहायक को हटाने सहित पंचायत में किए गए भ्रष्टाचार की जांच करने की मांग की है.
महिला सरपंच जमुना आदिवासी ने बताया कि 2 साल सरपंच बने हुए हो गए हैं. लेकिन अभी तक उसे काम नहीं आता है. वही किसी भी काम से अगर ग्रामीण आते हैं तो उनका काम नहीं कर पाती है. सचिव पर उसने फर्जी हस्ताक्षर कर राशि निकालने के आरोप लगाए हैं.






Be First to Comment