Press "Enter" to skip to content

ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, हेल्पर की मौत मैकेनिक घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बालापुर गांव के पास सोमवार की दोपहर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रैक्टर का काम करने वाले एक हेल्पर की मौत हो गई जबकि मैकेनिक घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि दोनों लोग गुरिच्छा गांव में एक ट्रैक्टर की सर्विस करने बाइक से जा रहे थे इसी दौरान बालापुर गांव के पास मोड पर सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे हेल्पर की मौत हो गई जबकि मैकेनिक घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इस मामले में थाने पहुंचे फरियादी शेखर पुत्र रफीक मौहम्मद कुरैशी उम्र 32 साल निवासी बार्ड क्र.22 आईटीआई के सामने मठ के पास शिवपुरी थाना देहात जिला शिवपुरी ने बताया कि मैं रामकिशन परिहार निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी में हार्डवेयर की दुकान पर हेल्पर का काम करता हूँ आज दिनांक 12 फरवरी 2024 के दिन करीब 1 बजे की बात होगी मैं और रामकिशन परिहार निवासी कृष्णपुरम कॉलोनी शिवपुरी के साथ रामकिशन की पल्सर मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 33 जेडडी 7893 से गाँव गुरीच्छा मे एक टैक्टर सही करने जा रहे थे मोटर साईकिल रामकिशन परिहार चला रहा था मैं मोटर साईकिल पर बैठा था जैसे ही मोटर साईकिल ग्राम बालापुर की मोड के पास पहुंची तभी सामने से एक टैक्टर ट्राली का चालक अपने टैक्टर को बडी तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर लाया और हमारी मोटर साईकिल मे सामने से टक्कर मारकर टैक्टर का चालक टैक्टर लेकर भाग गया टक्कर लगने से मैं और रामकिशन परिहार मोटर साईकिल सहित रोड पर गिर गए। इस हादसे में रामकिशन परिहार की मौके पर ही मौत हो गई। बैराड़ अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!