Press "Enter" to skip to content

फास्ट समाचार की खबर का असर: मड़ीखेड़ा से वार्डों में पानी सप्लाई हुई शुरू नगर पालिका अध्यक्ष ने किया धन्यवाद / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर में पिछले दो दिनों से ठप्प पड़ी मड़ीखेड़ा लाइन से पानी सप्लाई का काम फिर से शुरू हो गया और ये सब संभव हुआ फास्ट समाचार पर खबर चलने के बाद। दरअसल सोमवार की सुबह फास्ट समाचार डॉट कॉम ने “शहर में पानी सप्लाई और सफाई व्यवस्था ठप्प अध्यक्ष ने सीएमओ पर लगाए शहर में उधम कराने का आरोप” नामक शीर्षक से खबर प्राथमिकता के साथ प्रकाशित की थी जिसके बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए जिला कलेक्टर ने सीएमओ को मड़ीखेड़ा लाइन से शहर के वार्डों पानी सप्लाई का निर्देश दिया। कलेक्टर के निर्देशों का तुरंत असर देखने को मिला और शहर के वार्डों में मड़ीखेड़ा लाइन से पानी की सप्लाई शुरू हो गई। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष ने फास्ट समाचार की टीम को धन्यवाद दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!