शिवपुरी: पी.के विश्वविद्यालय, शिवपुरी, के मुख्य परिसर में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) एवं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के तत्वाधान में संयुक्त रूप से निवेशक जागरूकता पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सेमिनार में पी.के विश्वविद्यालय के सभी वरिष्ठ अधिकारयों ने हिस्सा लिया. सेमिनार को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य निवेशकों के हित के लिए सेबी द्वारा उठाये गए क़दमों को बताना एवं साथ ही साथ सही वित्तीय योजना बनाते हुए प्रतिभूतियों के बारे में लोगों को अवगत कराना था. कार्यक्रम का शुभारम्भ सेबी के श्री मृदुल रस्तोगी, (एजीएम), द्वारा किया गया / कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेबी के के श्री मृदुल रस्तोगी, (एजीएम) जी ने जीवन के विभिन्न चरणों में बचत के विभिन्न तरीकों के साथ साथ निवेश के तरीकों के विषय में विस्तार से बताया. उन्होंने ये भी बताया कि सेबी के द्वारा निवेशकों के हितों का ध्यान रखते हुए नए दिशानिर्देश बनाये जा रहे हैं I उन्होंने ये भी बताया कि प्रतिभूति बाजार में किसी भी मध्यस्थ जैसे एजेंट, दलाल, कंपनी, मर्चेंट बैंकर आदि द्वारा निवेशकों से धोखाधड़ी किये जाने पर सेबी ने बहुत ठोस कदम उठाये हैं / निवेशक स्कोर्स कि वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं / सेबी के द्वारा हाल ही में सारथी एप्प भी जारी किया गया है , जिसे डाउनलोड करके निवेशक सुरक्षित निवेश कर सकते हैं. भारत एक विकासशील देश के रूप में निरंतर आगे बढ़ रहा है. निर्यात, कृषि, एम् एस एम् ई, स्टार्ट- अप जैसे कई क्षेत्रों में देश की अर्थव्यवस्था की स्थिति मजबूत हो रही है , यही सही समय है कि जब लोगों को प्रतिभूति बाजार के विषय में विस्तार से जानकारी मिले, ताकि लोग अपने हितों का ध्यान रखते हुए सही एवं सुरक्षित निवेश के तरीके को समझ सके और एक बेहतर वित्तीय प्रबंधन की ओरअग्रसर हो / द्वितीय सत्र में शेयर बाजार में स्टॉक एक्सचेंज की भूमिका के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी / उन्होंने बताया कि किस प्रकार से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में किस प्रकार से कंपनियों की रैंकिंग के आधार पर अंशो को सूचीबद्ध किया जाता है / निवेशकों को निवेश करने से पूर्व कंपनी की बैलेंस – शीट, पिछले वर्षों के प्रदर्शन एवं सेबी के मापदंडों को ध्यान में रखते हुए पंजीकृत एजेंट के द्वारा ही निवेश करना चाहिए / यह कार्यक्रम पूरे मध्य प्रदेश राज्य के हर जिले में सेबी के द्वारा आयोजित किया जा रहा है.

पी.के विश्वविद्यालय में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) एवं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम का आयोजन / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment