Press "Enter" to skip to content

जंगल में अवैध फर्शी पत्थर खदान को लेकर दो गुटों में फायरिंग: घरों पर पथराव विडियो आया सामने एसपी से शिकायत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पिछोर रेंज में खड़ोय गांव के पास जंगल में अवैध पत्थर फशीं खदान को लेकर रविवार को दिन दहाड़े दो पक्षों में फायरिंग हो गई। इससे पहले पथराव भी हुआ। गोली लगने से एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। वहीं पथराव  में अन्य लोग भी घायल हो गए हैं। मायापुर थाना पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ क्रास कायमी कर मामला विवेचना में ले लिया। सोमवार को इस मामले की शिकायत लेकर एक पक्ष एसपी के पास पहुंचा और दूसरे पक्ष पर घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है।

खडोय निवासी कदल सिंह पुत्र प्यारे राजा चौहान का कहना है कि खडोय जंगल पत्थर खदान के विवाद पर गांव के करन पाल, अविन्द पाल, कालू पाल, रबुदीबाई पाल व जगत सिंह पाल निवासी मलहावनी और मंगल लोधी निवासी राजपुर, बल्लू पाल निवासी मोहनगढ़, राहुल केवट संकट कालोनी पिछोर रविवार की दोपहर 2 बजे हमारे घर के पास आए। हमें गालियां देने लगे तो हमने रोकने का प्रयास किया और फिर हम पर पथराव कर दिया। हमले में ऊदल सहित उदयभान, भगवानजू राजा, राजाबाबू घायल हो गए। फिर मंगल लोधी, बल्लू पाल व जगतसिंह पाल ने हवाई फायर किए। जाते समय जान से मारने की धमकी दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!