शिवपुरी: जिले के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले संपवैल करोंदी कॉलोनी के रहने वाले एक युवक को दूसरे समाज की लड़की से अंतर्जातीय विवाह करना महंगा पड़ गया। शादी के कुछ समय बाद गलत संगत में पड़ी पत्नी ने जब पति को भी इस काम में शामिल करने का प्रयास किया तो पति ने मना कर दिया. इससे नाराज पत्नी ने पति की गुंडों से पिटाई करा दी। पिटा कुटा पति जब घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तो पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं कि इससे परेशान पीड़ित ने आज इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दर्ज कराते हुए पत्नी और गुंडो के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार राजेन्द्र रजक निवासी मोहना हाल निवासी संवैल के पास करौंदी ने बताया कि उसने दूसरी जाति की लड़की से लव मैरिज की थी। शादी के बाद एक बेटा होने के बाद पत्नी गलत संगत में पड़ गई। पत्नी मुझे भी गलत काम में शामिल करने का दबाव बनाने लगी जब मैंने इससे मना किया तो पत्नी ने बीते रोज 10 फरवरी को 6 अन्य साथियों के साथ मिलकर मुझे ग्वालियर वायपास से कार में डालकर पत्नी के कमरे में ले गए जहां मुझे बेल्टों से मारा और सिगरेट से जला दिया। इनमें से दो लोगों को मैं जानता हूं जिनका नाम नरेश रावत, राजा ओझा है। बाद में मुझे इस शर्त पर छोड़ा कि मैं अपना बच्चा उनको दे दूंगा क्योंकि मुझे अपनी जान बचानी थी इसलिये मैंने यह शर्त मंजूर कर ली थी नहीं तो वे लोग मुझे जान से मार देते। वे लोग मुझे घर पर छोडने आये थे उस समय के सीसी टी व्ही फुटेज एवं वीडियो मेरे भाई के मोबाईल में है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है।

लव मैरिज के साइड इफेक्ट पति को घरवाली ने गुंडों से पिटवाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment