शिवपुरी: जिले में एक 8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। ग्वालियर जिले के भितरवार के निवासी बल्लू खां ने मासूम के साथ इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। आरोपी टौफी दिलाने के बहाने मासूम को सरसों के खेत में उठाकर ले गया और उसके कपड़े उतार कर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा इससे घबराई मासूम ने आरोपी से बचने के लिए चीख पुकार मचा दी जिसे सुनकर गांव वाले और माता-पिता आ गए जिसके बाद आरोपी मासूम को खेत में छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
भूसा खरीदने गांव आया था आरोपी:
जिसके बाद माता-पिता ने बच्ची को करैरा थाने ले जाकर एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस के मुताबिक आठ साल की बच्ची माता-पिता के संग रविवार को करैरा थाने आई। बच्ची ने बताया कि रविवार की शाम 4 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान भूसा का व्यापारी बल्लू खां आया और मुझे टॉफी दिलाने की कहकर सरसों के खेत पर ले गया, जहां उसने मुझे पकड़ लिया। मेरे कपड़े उतारने की कोशिश करने लगा। मैं चिल्लाई तो आवाज सुनकर गांव के आदमी आ गए। पुलिस ने बल्लू खान के खिलाफ भादवि की धारा 363, 354 (क) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा सहित एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

8 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, 45 वर्षीय भूसा व्यापारी बल्लू खां खेत में उठा कर ले गया उतारे कपड़े / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- लोन के नाम पर चेकबुक रखने का आरोप: भगवती केवट रोती-बिलखती पहुंचीं जनसुनवाई, कलेक्टर से लगाई गुहार / Shivpuri News
- महिला स्व-सहायता समूहों ने कलेक्टर से लगाई गुहार: पोषण शक्ति निर्माण योजना में गड़बड़ियों और मनमानी के लगाए आरोप, पंजीयन के नाम 10 हजार की मांग / Shivpuri News
- एमएम चौराहा से अस्पताल चौराहा तक चला अतिक्रमण और स्वच्छता अभियान, चालान काटे, सामान जब्त / Shivpuri News
- मंगलोर-ईश्वरी के राजस्व रिकॉर्ड में बड़े खेल का आरोप, ग्रामीणों ने मांगी SIT जांच / Shivpuri News
- ऋण नहीं चुकाना पड़ा महंगा: 1 साल की सश्रम जेल, 9.60 लाख रुपये प्रतिकर का आदेश / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment