शिवपुरी: शहर के गांधी पार्क के पास आज पुरानी अनाज मंडी में फैली अफवाह के चलते लोगों ने मंडी में पहुंचकर जगह घेरना शुरू कर दिया। लोगों ने मंडी में जगह घेरने के लिए चूना डालकर अपना नाम तक लिख दिया। मंडी की जमीन पर कब्जे की सूचना लगते ही मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और मंडी के कर्मचारियों ने लोगों को मौके से हटाया और अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही।
बता दें कि कई वर्ष पहले पुरानी अनाज मंडी को पिपरसमा रोड़ पर विस्थापित कर दिया गया है। इसके बाद यह स्थान खाली पड़ा हुआ है। पुरानी अनाज मंडी में कोर्ट रोड़ सहित गांधी पार्क में लगने बाली सब्जी मंडी को विस्थापित करने की प्रक्रिया पर प्रशासन काम रहा है। लेकिन आज एकाएक पुरानी अनाज में लोगों ने अपनी अपनी जगह घेरने की अफवाह फैलते ही, मोके पर पहुंचकर पुरानी अनाज मंडी में चूना डालकर अपना नाम तक लिख दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अमले ने बताया कि मंडी में जगह बटवारे की महज अफवाह फैली है। मंडी में जगह का आवंटन नियमानुसार किया जाएगा।

पुरानी अनाज मंडी में फैली अफवाह: जगह घेरने के लिए लोगों ने डाला चूना, लिखा अपना नाम, पुलिस ने हटाया / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment