Press "Enter" to skip to content

श्रीराम कॉलोनी से दिनदहाड़े गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए बाइक सवार 2 नकाबपोश बदमाश / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले की सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली श्रीराम कॉलोनी से शनिवार की दोपहर दिनदहाड़े बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश ऋषि गैस एजेंसी की लोडिंग गाड़ी से गैस सिलेंडर चोरी कर भाग खड़े हुए। गाड़ी पर मौजूद हॉकर चोरों के पीछे भागा लेकिन चोर हॉकर को चकमा देकर रफू चक्कर हो गए। बाद में घटना की रिपोर्ट सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई।
ऋषि गैस एजेंसी के हॉकर छोटू ने बताया कि वह शनिवार की दोपहर अपने पिता के साथ श्री राम कॉलोनी में गैस सिलेंडर डिलीवरी का काम कर रहा था इसी दौरान बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश गाड़ी से सिलेंडर उठा कर भाग खड़े हुए। मैंने दोनों चोरों को पकड़ने का काफी प्रयास किया लेकिन वह मुझे चकमा देकर भाग गए।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!