Press "Enter" to skip to content

फतेहपुर में मायके वालों ने महिला के ससुरालियों पर किया पथराव, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल, विडियो आया सामने / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले फतेहपुर शारदा कॉलोनी में शुक्रवार की सुबह ग्वालियर और लालमाटी क्षेत्र से आए महिला के मायके वालों ने ससुरालियों पर पथराव कर दिया। इस हमले में दोनों पक्षों से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। जिसके बाद दोनों पक्षों ने घटना की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराई। फिलहाल पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराने के बाद जांच शुरू कर दी है।

बर्थडे पार्टी में गाली गलौज को लेकर हुआ विवाद:
फतेहपुर क्षेत्र के शारदा कॉलोनी की रहने वाली महिला जमुना शाक्य ने बताया कि बीते रोज सिंहनिवास गांव में भाई के यहां आयोजित बर्थडे पार्टी में उसके लड़के सागर शाक्य का अपने साले से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद को लेकर आज बहू के मायके पक्ष के लोगों ने उसके घर पर आकर पथराव कर दिया। वहीं मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर बेटी को बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली थाने पहुंचे दोनों पक्षों के घायलों का मेडिकल करा कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!