शिवपुरी: मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 6 जनवरी से 22 जनवरी तक दावे आपत्ति लेने का काम किया गया जिसमें अभियान चलाकर मतदाताओं के नाम जोड़े गए जिसका प्रकाशन 8 फरवरी को किया गया है। मतदाता सूची अंतिम प्रकाशन के संबंध में जानकारी देने के लिए राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों और पत्रकारों के साथ बैठक की गई।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को सूची की एक प्रति और सीडी प्रदान की। बैठक में जानकारी देते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी जेपी गुप्ता ने बताया कि जिले की पांचो विधानसभाओं में इस अभियान के तहत 16 हजार 31 नए मतदाता जोड़े गए हैं। मतदाता सूची प्रकाशन के बाद जिले में 12 लाख 97 हजार 183 मतदाता है जिसमें 683940 पुरुष और 613215 महिला मतदाता और 28 अन्य मतदाता हैं। इसमें 18 से 19 आयु वर्ग के 39824 मतदाता हैं। बैठक में बताया कि कोई भी व्यक्ति जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है वोटर हेल्पलाइन एप, एनवीएसपी पोर्टल से स्वयं भी नाम बढ़ाने, विलोपित करने एवं संशोधित करने के लिए आवेदन कर सकता है।

मतदाता सूची प्रकाशन को लेकर बैठक आयोजित: राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों को दी मतदाता सूची की प्रति / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment