शिवपुरी: जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में NH-27 पर एक ट्रक सड़क हादसे का शिकार हो गया। ट्रक सड़क से नीचे उतरा और एक चबूतरा से टकराने के बाद ट्रक में आग भड़क गई। सूचना के बाद मौके पर पहुचीं दिनारा थाना पुलिस ने पानी के टैंकर की मदद से आग पर जैसे-तैसे काबू पाया। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक आज गुरूवार की सुबह ट्रक क्रमांक RJ11GC3478 मंदसौर से लहुसन भरकर कलकत्ता की ओर जा रहा था इसी दौरान दिनारा थाना क्षेत्र के NH – 27 फूला माता मंदिर नगरिया धर्म कांटा के पास मवेशी को बचाने के फेर में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतककर चबूतरा से टकरा गया था। इसके चलते ट्रक के केबिन में आग भड़क गई थी। केबिन में उठती चिंगारी को देख ड्राइवर ने कूद कर अपनी जान बचाई इसके बाद ट्रक का केबिन धूं-धूं का जलने लगा। रहवासी क्षेत्र होने की बजह से ट्रक में भड़की आग की सूचना तत्काल पुलिस को मिल गई। इसके बाद पानी के टेंकर की मदद से ट्रक में भड़की आग पर काबू पा लिया गया। इसके बावजूद ट्रक का केबिन जलकर पूरी तरह खाख हो गया। ट्रक शिवपुरी के रहने वाले जीतेन्द्र यादव का बताया गया है जिसे शिवपुरी जिले के लुकवासा का रहने वाला ड्राइवर गोलू पाल चला रहा था।

चलता ट्रक सड़क से नीचे उतरा, चबूतरे से टकराने के बाद भड़क गई आग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment