शिवपुरी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में फटाका निर्माण इकाईयों के नियम विरूद्ध संचालन पर रोक के अलावा शराब के अवैध कारोबार को रोकने, कोलाहल नियंत्रण संबंधी कानूनों के उल्लंघन को रोकने और खुले स्थान में नियम विरूद्ध तरीके से मांस के विक्रय पर नियंत्रण के लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय और सजग होकर कार्यवाही करे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वीडियो कांफ्रेंस द्वारा मंगलवार को कलेक्टर्स को निर्देशित करते हुए कहा कि कुछ स्थानों से शराब के अवैध विक्रय और व्यापार की खबरें जानने को मिलती हैं। इसके लिए जिम्मेदार तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही होना चाहिए। इसके साथ ही नाबालिग बच्चों को भी नशे की लत लगाने के दोषी व्यक्तियों पर कार्यवाही की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ध्वनि प्रदूषण के जिम्मेदार लोगों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जाए। निर्धारित मापदण्ड से अधिक आवाज में ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग प्रतिबंधित है। विद्यार्थियों की परीक्षाओं का समय है। इस नाते हम सभी को संवेदनशील होकर इस संबंध में दायित्व निर्वहन करना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि परीक्षाओं में नकल की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए भी प्रभावी व्यवस्था लागू करें। शहरों और ग्रामों में मांस विक्रय का व्यवसाय करने वाले नियमों के विरूद्ध कार्य न करें। इसके लिए पूर्व में भी निर्देश दिए गए हैं। यह सुनिश्चित किया जाए कि नियम पूर्वक व्यवसाय का संचालन होता रहे। जन स्वास्थ्य की दृष्टि से समय-समय पर ऐसी दुकानों का निरीक्षण किया जाए।

अवैध शराब बिक्री, ध्वनि प्रदूषण और नियम विरूद्ध मांस विक्रय पर नियंत्रण के लिए सजग रहे प्रशासनिक अमला: मुख्यमंत्री डॉ. यादव / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment