शिवपुरी: शहर को स्वच्छ और सुंदर नगर बनाने के लिए हम सबको अपनी भागीदारी निभाना है।यह तभी संभव होगा जब हम सब मिलकर इसके लिए प्रयास करेंगे। ये बात आज नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने कही।दरअसल स्वच्छता सर्वेक्षण में फिसड्डी साबित होने के बाद नगर पालिका ने इस स्थिति से उबरने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। स्वच्छता में नंबर वन इंदौर की एक स्वयं सेवी संस्था को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा ने इंदौर की स्वयंसेवी संस्था के साथ शहर के मुख्य बाजार का भ्रमण कर दुकानदारों को स्वच्छता के नियमों का पालन करने की हिदायत दी। जिन दुकानदारों ने स्वच्छता के नियमों का पालन किया उन लोगों को मौके पर ही नगर पालिका अध्यक्ष ने फूल माला पहनकर सम्मानित किया। वहीं ऐसे दुकानदार जो स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं उन्हें चेतावनी दी गई कि अगर वह स्वच्छता के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उन पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी।

सड़क पर कचरा फेंकने वाले दुकानदारों के खिलाफ की जाएगी सख्त कार्रवाई: नगर पालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment