शिवपुरी: जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले गढ़ी बरोद गांव में मंगलवार की देर गाली देने को लेकर दो परिवारों की महिलाओं में मुहंवाद हो गया।जिसके बाद एक परिवार के 7 लोगों ने दूसरे परिवार पर लाठी डंडे और पत्थरों से हमला बोल दिया। इस हमले में तीन लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गढ़ी बरोद गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि मंगलवार की देर शाम उसकी पड़ोस में रहने वाली महिलाएं उसे गाली दे रही थी। जब उसने महिलाओं से गाली देने से मना किया तो महिलाओं और उनके पुरुष सदस्यों ने उसके परिवार पर हमला बोल दिया। इस हमले में महिला के बेटे का सिर फूट गया जबकि उसका भतीजा घायल हो गया जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराने के बाद पुलिस ने केस दर्ज का जांच शुरू कर दी है।

गाली देने को लेकर महिलाओं के बीच हुए विवाद के बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी डंडों से किया हमला 3 घायल / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment