Press "Enter" to skip to content

पंचायत में धांधली की शिकायत पर रोजगार सहायक ने महिला सरपंच को पीटा,अब मुकदमा वापस लेने धमका रहा है / Shivpuri News

रोजगार सहायक के निलंबन और गिरफ्तारी की मांग को लेकर सरपंच ने जनसुनवाई में दर्ज कराई शिकायत

शिवपुरी: जिले की ग्राम पंचायत सतनवाडाखुर्द की महिला सरपंच राधा आदिवासी ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराते हुए रोजगार सहायक अतिबल धाकड़ को निलंबित कर गिरफ्तार करने की मांग की है। दरअसल बीते रोज रोजगार सहायक अतिबल धाकड़ द्वारा महिला सरपंच राधाबाई आदिवासी की मारपीट कर दी गई थी। सरपंच ने बताया कि पंचायत में रोजगार सहायक द्वारा की गई धांधली की शिकायत जनसुनवाई में कलेक्टर से करने से नाराज़ होकर रोजगार सहायक ने उसके साथ मारपीट कर दी थी जिसकी शिकायत मैंने सतनवाड़ा थाने में दर्ज कराई थी।जिस पर पुलिस ने रोजगार सहायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज का जांच शुरू कर दी है। इसी मामले में रोजगार सहायक अब राजीनामा का दबाव बना रहा है। सरपंच ने बताया कि रोजगार सहायक मुझसे बोल रहा कि केस में राजीनामा नही किया तो जान से मार दूंगा या किसी झूठे केस में फंसवा दूंगा।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!