Press "Enter" to skip to content

गांव की लड़की से शादी कराने का झांसा देकर 2 लोगों ने युवक से ठगे 30 हजार, 1 लाख में तय हुआ था सौदा / Shivpuri News

शिवपुरी: गांव की लड़की से शादी कराने का झांसा देकर 2 लोगों ने एक युवक से 30 हजार रुपए हड़प लिए अब ना तो ये लोग युवक की लड़की से शादी करवा रहे और न ही पैसे वापस कर रहे है। उल्टा फरियादी को पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है।पीड़ित ने इसकी शिकायत मंगलवार को जनसुनवाई में एसपी ऑफिस में स्थित पुलिस हेल्प डेस्क में दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।

जानकारी के अनुसार रायचंद धाकड़ निवासी पारडखेडा थाना गोपालपुर ने बताया कि उसकी शादी नहीं हुई शादी के संबंध में बदरवास निवासी विजय सेन से उसकी मोबाइल पर बात हुई तो विजय सेन ने बताया कि मेरा दोस्त जयभान सिंह यादव तुम्हारी शादी कर देगा। जिस पर जयभान यादव से मिलने बदरवास पहुंचा यहां जयभान सिंह यादव ने कहा कि मैं तुम्हारी शादी खैरई गावं की एक लड़की से करवा दूंगा एक लाख रूपये लगेगें और कहा कि 30,000 रूपये पहले देना होगें 70,000 रूपये शादी के वक्त देना होगें।जिस पर मैं तैयार हो गया तो जयभान सिंह ने 10 हजार रुपए फोन पे से डलवा लिए और ₹20000 नगद ले लिए और कहा कि 10-15 दिन में तुम्हारी शादी करवा दूंगा लेकिन आज तक शादी नहीं करवाई है। डेढ माह से चक्कर लगवा रहा हूं ना तो शादी करवा रहे और न ही पैसे वापस कर रहे हैं। पैसे वापस मांगने पर आप दोनों जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पुलिस से रुपए वापस दिलाए जाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!