Press "Enter" to skip to content

घर में अकेली सो रही 26 वर्षीय महिला से अश्लील छेड़छाड़, चिल्लाने पर भाग खड़ा हुआ आरोपी, केस दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र से आ रही है. जहां एक युवक ने घर में अकेली महिला देख गंदी हरकत कर डाली। युवक महिला के साथ छेड़छाड़ कर चिल्लाने पर घर से भाग गया. पति के घर आने के बाद महिला अपने पति के साथ बैराड़ थाने पहुंची. जहां आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पीडित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध छेड़छाड़ की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार ग्राम मारोरा खालसा की रहने बाली 26 साल की महिला ने अपने पति के साथ बैराड़ थाने पहुंचकर बताया कि दिनांक 05 फरवरी 2024 की सुबह करीबन 4 बजे मेरे पति गांव मे रोजाना की तरह प्रभात फेरी में शामिल होने गए थे। मेरे पति दरवाजा बाहर से लटकाकर चले गए थे। मैं कमरे मे रजाई ओडकर सो रही थी तभी थोडी देर बाद हमारे गांव का चरनसिह धाकड मेरे घर में घुस आया और उसने धीरे से मेरा शॉल हटाया तो मैने देखा कि हमारे पडोस का चरनसिह है, मैं उसे देखकर चिल्लाई तो उसने बुरी नियत से मेरे दोनो हाथ पकड लिए और बोला कि चुप हो जा चिल्ला मत मैं जा रहा हूँ। और वह मेरे घर से चला गया।

महिला ने बताया कि इसके बाद जब उसका पति घर आया तो उसे पूरी घटना बताई जिसके बाद महिला के पति ने आरोपी से घटना के बारे में पूछा तो मना कर दिया। इसके बाद महिला का पति शिवपुरी बच्चो के पास गया था। बहां से वापिस आने के बाद महिला अपने पति के साथ बैराड़ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 456, 354 भादवि के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!