Press "Enter" to skip to content

भटनावर केंद्र पर 3 लोगों को नकल कराते पकड़ा, SDM शिवदयाल धाकड़ ने भेजा जेल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के पोहरी अनुभाग के विवादित परीक्षा केंद्र भटनावर पर एसडीएम को नकल की शिकायत मिली जिस पर एसडीएम शिव दयाल धाकड़ ने केंद्र पर निरीक्षण में 3 लोगों द्वारा नकल करवाते पकड़ा। 10 वी परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा थी. जिसमे नकल करवाते हुए तीन लोगो को एसडीएम ने पकड़ा, तीनो लोगो को धारा 151 के तहत जेल भेज दिया। हरिओम यादव,अरविन्द धाकड़,अनिल धाकड़ शासकीय विद्यालय भटनावर सेंटर पर हिंदी विषय मे नकल करवा रहे थे। परीक्षा केंद्र के बाहर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे जिन्हें केंद्र से दूर करने की कार्यवाही भी की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!