Press "Enter" to skip to content

तेज आंधी-बारिश ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, धनिया और मसूर की फसल को भारी नुकसान / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के रन्नौद तहसील में रविवार रात आंधी-बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तेज आंधी के साथ हुई तेज बारिश ने खेतों में खड़ी धनिया और मसूर की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।

अकाझिरी गांव में किसानों ने फसलों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए वीडियो जारी कर प्रशासन से खेतों में हुई खराब फसल का मौका मुआयना कर मुआवजे की मांग है।

रविवार रात 8 बजे के बाद अचानक से मौसम बिगड़ गया। शहर सहित अंचल में तेज बारिश हुई थी। अकाझिरी गांव के रहने वाले रघुराज कुशवाह ने वीडियो जारी कर बारिश और आंधी से बरबाद हुई घनिया की फसल को दिखाते हुए प्रशासन से मुआवजे की मांग है।

वहीं, अकाझिरी गांव के रहने वाले केशव गुप्ता ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े 8 बजे से तेज आंधी के साथ तेज बारिश हुई थी। इससे उनके 4 बीघा खेत में खड़ी धनिया का फूल झड़ गया। इसी प्रकार गांव के अन्य किसानों के खेतों में खड़ी घनिया और मसूर की फसल बर्बाद हो गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!