शिवपुरी: जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कठेंगरा गांव से 3 साल पहले यूपी का धर्मेंद्र एक विवाहिता महिला का अपहरण कर ले गया। पति ने इसकी रिपोर्ट नरवर थाने में दर्ज कराई लेकिन पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज करने के बाद कोई कार्रवाई नहीं की। पति लगातार 3 साल तक पत्नी को खोजता रहा जिसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी को धर्मेंद्र बंशकार बंधक बनाकर उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के अंतर्गत आने वाले थाना जखौरा के मेनवारा गांव में रखे हुए। जिसकी सूचना उसने नरवर थाना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं कि इसे परेशान पीड़ित ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पत्नी को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
जानकारी के अनुसार हनुमंत पुत्र विश्वनारायण जाटव निवासी कठेंगरा थाना नरवर जिला शिवपुरी ने बताया कि 3 साल पहले उत्तर प्रदेश के धर्मेंद्र वंशकार ने उसकी पत्नी का अपहरण कर लिया था।वह तभी से पत्नी की तलाश कर रहा था इसी दौरान उसे पता चला कि आरोपी धर्मेंद्र वंशकार उसकी पत्नी को मेनवारा थाना जखौरा उत्तर प्रदेश में बंधक बनाकर रखे हुए हैं। पीड़ित ने जखौरा थाने में इसकी शिकायत की लेकिन मेनवारा गांव में आरोपी का चाचा ससुर सरपंच होने से पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की पीड़ित ने अब एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी को वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है।

MP की शीला को UP का धर्मेंद्र किडनैप कर ले गया, पति ने पुलिस से लगाई पत्नी को वापस दिलाने की गुहार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी में कल इन इलाकों में रहेगी बिजली कटौती: सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगा सप्लाई / Shivpuri News
- 4 साल की मासूम की मौत के बाद जागा परिवहन विभाग: तीन दिन में 75 बसों की जांच, सवाल- आखिर अब तक किसके संरक्षण में दौड़ रहीं थीं खटारा बसें? / Shivpuri News
- मायापुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल / Shivpuri News
- मासूम अनय की दर्दनाक मौत के बाद फूटा गुस्सा, CBI जांच और दोषियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज करने की मांग / Shivpuri News
- कोलारस में रफ्तार का कहर: कंटेनर ने बस का इंतजार कर रहे ससुर को कुचला, मौके पर मौत; डेढ़ किमी तक कंटेनर पर टंगा रहा दामाद / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment