शिवपुरी: जिले के खनियाधाना कस्बे में रविवार की रात पत्नी से हुए झगड़े के बाद पहले पति ने सल्फास खा लिया इसके तत्काल बाद अपने बेटे को भी सल्फास खिला दिया। तबियत बिगड़ने के बाद परिजन पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लेकर पंहुचे थे। लेकिन पिता ने जिला अस्पताल पंहुचते से ही दम तोड़ दिया। वहीं उसके पुत्र की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मल्हावनी गांव का रहने वाला 40 वर्षीय रामजीलाल जाटव खनियाधाना कस्बे में अपने परिवार के साथ रहकर मजदूरी का काम करता था। रामजीलाल जाटव के एक बेटा और एक बेटी हैं। जबकि बेटा नवोदय विद्यालय (नरवर) के हॉस्टल में रहकर 9वी कक्षा की पढ़ाई कर रहा था। बताया गया है कि रामजीलाल जाटव शराब पीने का शौकीन था। उसका अपनी पत्नी के साथ आय दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था।
बताया गया है रविवार की रात रामजीलाल जाटव का बेटा औऱ बेटी घर पर ही थे। इसी दौरान रामजीलाल का विवाद उसकी पत्नी से हो गया था। इसके बाद रामजीलाल ने घर मे रखी सल्फास खा ली थी साथ ही अपने बेटे को भी खिला दी थी। तबियत बिगड़ने के बाद रात में ही पिता-पुत्र को जिला अस्पताल लाया गया था। जहां रामजीलाल ने जिला अस्पताल पंहुचते ही दम तोड़ दिया था। वहीं बेटे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया गया।
एक दिन पहले बेटे को स्कूल से ले आया था पिता,मां ने किया था इनकार
बताया गया है रामजीलाल जाटव एक दिन पहले ही अपने कक्षा 9 पढ़ने वाले 15 साल के बेटे रोहित जाटव को नरवर जाकर नवोदय विद्यालय से छुट्टी कराकर बापस अपने घर ले आया था। बताया ये भी गया है कि रोहित की मां ने स्कूल प्रबंधन को बेटे को पिता के साथ बापस घर न भेजने की जानकारी भी दे दी थी लेकिन रामजीलाल अपने बेटे रोहित की छुट्टी कराकर घर बापस ले आया था। इसके बाद उसने अपनी पत्नी से झगड़ा कर पहले खुद इसके बाद अपने बेटे को सल्फास खिला दिया था। अस्पताल चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए कार्यवाही को आगे बढ़ा दिया है।

पत्नी से हुए झगड़े के बाद पति ने खाया जहर: बेटे को भी खिलाया, पिता की मौत, बेटे की हालत गंभीर, खनियाधाना की घटना / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- विशाल पीपल का पेड़ बीच सड़क पर गिरा, मासूम बच्चा घायल; कार क्षतिग्रस्त / Shivpuri News
- बारिश के बीच तिरपाल के नीचे हुआ अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम की बदहाली पर उठे सवाल / Shivpuri News
- दो साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग, अब आर्य समाज में शादी; युवती ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- पंकज राय हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, भाई ने SP को दिया आवेदन; पिस्टल और बोलेरो जब्त करने की गुहार / Shivpuri News
- आजाद लोधी पर कार्रवाई की मांग को लेकर सर्वसमाज ने सौंपा ज्ञापन, गिरफ्तारी से लेकर NSA और जिला बदर की मांग / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment