शिवपुरी: जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के बेदमऊ गांव में समधी ने अपनी ही समधन के पैर कुल्हाड़ी से काट दिए। महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रन्नौद थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है। बताया गया है समधी ने अपनी समधम के साथ छेड़छाड़ कर दी थी विरोध के बाद यह मारपीट हुई है।
जानकारी के मुताबिक बेदमऊ गांव में दो रोज पहले महिला के साथ उसके समधी ने छेड़छाड़ कर दी थी। इस घटना को महिला के पति ने देख लिया था। इसके बाद महिला ने अपने पति को सारी बात बता दी थी। महिला के पति ने इसका विरोध अपने समधी से किया था। महिला के पति का कहना है कि रविवार की शाम में औऱ मेरी पत्नी पशुओं को भुस भरने के लिए जा रहे थे। तभी उसका समधी और दामाद व दामाद के दो भाई माता मंदिर पर आ गए थे। सभी के हाथों में कुल्हाड़ी और डंडे थे। समधी ने मेरी पत्नी से कहा कि तुमने बात बता कर अच्छा नहीं किया और पीटना शुरू कर दिया था। मेरा दामाद और उसके दो भाई मुझे पकड़ने दौड़े थे लेकिन वह मौके से भाग गया था। लेकिन मेरी पत्नी की लाठियों से चारों ने मारपीट की साथ ही उसके दोनों पैरों पर कुल्हाड़ी से हमला बोला गया।
गांव में ही थी बेटी की ससुराल
जानकारी के मुताबिक घायल महिला की बेटी की शादी गांव के ही रहने वाले युवक से हुई थी। रन्नौद थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान के अनुसार यह झगड़ा, ससुरालियों द्वारा बेटी को परेशान करने को लेकर हुआ है। महिला समझाइस के लिए गई थी तभी महिला पर हमला बोल दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

छेड़छाड़ का विरोध करने पर समधी ने समधन के कुल्हाड़ी से तोड़े पैर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खुड़ा फीडर पर मेंटीनेंस: 20 मई को 5 घंटे बंद रहेगी बिजली, कई कॉलोनियां होंगी प्रभावित / Shivpuri News
- आंगनवाड़ी केंद्रों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई: 2 कार्यकर्ताओं की सेवा समाप्त, 20 से अधिक को नोटिस और वेतन काटा / Shivpuri News
- एसपी यांगचेन डोलकर भूटिया ने की जनसुनवाई: 100 से ज्यादा फरियादियों की सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश / Shivpuri News
- डिलीवरी पीड़िता को लेकर पोहरी अस्पताल में हंगामा: डॉक्टर को नींद से जगाना पड़ा भारी, परिजनों पर FIR / Shivpuri News
- सरकारी जमीन पर कब्जा नहीं हटा, पंचायत में 2 करोड़ के फर्जी भुगतान का आरोप: ग्रामीण ने कलेक्टर-सीईओ से लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment