Press "Enter" to skip to content

प्रेमी संग भागी पत्नी 2 बच्चे सोने चांदी के जेवर समेत गृहस्थी का सामान समेट ले गई / Shivpuri News

पति ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस से लगाई पत्नी और सामान वापस दिलाने की गुहार

शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले चंदौरिया गांव के निवासी दुर्गेश पुत्र‌ गोपाल सिंह कुशवाह ने मंगलवार को एसपी ऑफिस में आवेदन देकर पुलिस से पत्नी बच्चे और उसका गृहस्थी का सामान वापस दिलाए जाने की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि 3-4 माह पहले उसकी पत्नी रानी कुशवाह को गोलू धाकड पुत्र सुआलाल धाकड निवासी राम राई कोलारस जिला शिवपुरी बहला-फुसलाकर अपने साथ भगाकर ले गया पत्नी दो बच्चों के साथ घर से सोने का हार, अंगूठी, चूडी,मंगलसूत्र,झुमकी वजन लगभग 11 तोला एवं चांदी की पायल, कमरवेल्ट वजन लभग 800 ग्राम एवं नगदी 50000 रूपये जो मैंने कृषि कार्य से एकत्रित किये थे उठाकर ले गई।
पति ने बताया कि पिछले दिनों उसकी मां का निधन हो गया जिसके बाद उसकी पत्नी अपने पिता के साथ उसके घर पर आई और उसका एक बेटा घर पर छोड़कर चली गई। वर्तमान में उसकी पत्नी इंदौर में भोलू धाकड़ के साथ कहीं रह रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर पत्नी बच्चे जेवर और गृहस्थी का सामान वापस दिलाए जाने की गुहार के साथ आरोपी युवक के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग पुलिस से की है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!