शिवपुरी: जिले के ग्राम झिरी में सोयाबीन की फसल निकालते समय एक 20 वर्षीय युवक अमन पुत्र रमेश रजक हादसे का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि अमन अपने पिता रमेश और दो मजदूरों के साथ खेत पर थ्रेसर मशीन से सोयाबीन की फसल निकलवा रहा था इसी दौरान थ्रेसर मशीन के नीचे कपड़ा बिछाते समय अमन थ्रेसर मशीन की चपेट में आ गया जिससे उसका एक हाथ कटकर अलग हो गया साथ ही अमन के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।अमन को थ्रेसर मशीन में फंसा देख वहां काम रहे परिजनों ने तुरंत थ्रेसर मशीन को बंद कर उसे निकाला और जिला अस्पताल लेकर आए जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसका उपचार किया। थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से अमन रजक का एक हाथ कंधे से कटकर अलग हो गया है। फिलहाल अमन का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

दर्दनाक हादसा: थ्रेसर मशीन की चपेट में आने से युवक का हाथ कटा, कंधे से अलग हो गया हाथ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment