शिवपुरी: जिले के एक शख्स ने खुद को आग लगाकर लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। मामला बदरवास थाना क्षेत्र के बारई गांव का है। यहां एक 40 साल के युवक ने अपने आप को कमरे में बंद कर पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी केचांदसिंह कुशवाह(40) नशे में था। शनिवार को उसका झगड़ा अपने भाई चन्द्रभान सिंह से हो गया था। नशे में चूर चांदसिंह ने पहले अपने भाई सहित परिवार वालों के साथ झगड़ा किया फिर उत्पाद मचाते हुए रात साढ़े 12 बजे खुद को घर के एक कच्चे कमरे में कैद कर लिया। कुछ देर बाद अपने ऊपर कमरे में रखे पेट्रोल को डालकर आग के हवाले कर दिया। आग लगते ही कमरे में रखा सामान और कच्चे मकान की छत में लगी मोटी-पतली लकड़ियों ने भी आग पकड़ी ली देखते ही देखते लपटें उठने लगी। परिजनों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने कि कोशिश की लेकिन नहीं बुझा पाए।
नशे का आदी था युवक, आए दिन करता ता मारपीट
बता दें कि चांद सिंह शादी के 20 साल बाद पिता बना था उसका एक पांच साल का बेटा है। वो नशे का आदी था और नशे में अक्सर शराब के नशे में परिजनों पर हमलावर हो जाता था। शनिवार की रात भी चांदसिंह ने अपने भाई-पिता, पत्नी के साथ मारपीट की थी। परिवार के सदस्यों ने खुद को कमरे में बंद कर अपने आप को बचाया था।
डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड, तड़प-तड़प कर हुई मौत
आग की सूचना तत्काल फायर ब्रिगेड को दी गई थी लेकिन बदरवास की फायरब्रिगेड खराब होने की वजह से कोलारस नगर परिषद की फायर ब्रिगेड बुलाई गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड का ड्राइवर पप्पू शर्मा घटना स्थल की ओर निकला था लेकिन उसे भी मौके पर पहुंचने ने करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। इस बीच कमरे में भड़की की लपटों में झुलसकर चांदसिंह की मौत हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड की मदद से कमरे में भड़की आग को बुझाने के बाद बुरी तरह जले हुए शव को निकाला जा सका।
जानकारी के मुताबिक नगर परिषद बदरवास की फायर बिग्रेड कई महीनों से खराब पड़ी है ऐसे में बीती रात हुई घटना में कोलारस नगर परिषद की फायर बिग्रेड को बुलाना पड़ा था, जिसे मौके पर पहुंचने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लग गया। ऐसे में अगर बदरवास नगर परिषद की फायर बिग्रेड समय पर पहुंचती तो युवक की जान बच भी सकती थी।
इस मामले बदरवास नगर परिषद सीएमओ गौड़ का कहना है कि फायर बिग्रेड का इंजन खराब है तलाशने के बाद भी कही नहीं मिला। नई फायर बिग्रेड का टेंडर लगाया जा चुका है।

भाई से झगडे के बाद नशे में युवक ने खुद को पेट्रोल डालकर लगाई आग, युवक की तडप तडप कर हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खोरघार पंचायत में शिकायतों की जांच शुरू, सचिव हटे; कपराना के सचिव को मिला अतिरिक्त प्रभार / Shivpuri News
- शादी के डेढ़ माह बाद नवविवाहिता ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप, एसपी से की कार्रवाई की मांग / Shivpuri News
- पोहरी विधानसभा के युवाओं को बड़ी सौगात: बैराड़ में बनेगा क्रिकेट और फिजिकल ट्रेनिंग मैदान / Shivpuri News
- खाद संकट से लेकर राजस्व विवाद तक: किसानों की 5 बड़ी मांगें लेकर मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- <br>शिवपुरी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कलेक्टर ने बदले एसडीएम, तहसीलों की जिम्मेदारियां भी बदलीं / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment