शिवपुरी: जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव की रहने वाली महिलाएं इन दिनों गांव के एक मंदिर पर रहने वाले बाबा की अश्लील हरकतों से परेशान है। स्थिति यह है कि महिलाएं बाबा के डर से मंदिर में दर्शन करने तक नहीं जा पा रही है। वहीं स्थानीय पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से परेशान महिलाओं ने इसकी शिकायत एसपी ऑफिस में दर्ज कराते हुए बाबा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
जानकारी के अनुसार महिलाओं ने बताया कि गांव में अति प्राचीन ठाकुर बाबा मंदिर है, जहाँ हम प्रार्थियागण एवं क्षेत्र के अन्य निवासीगण पूजा अर्चना हेतु जाते रहे हैं।परन्तु कुछ समय पूर्व ठाकुरबाबा मंदिर पर रामकिशन दास पुत्र राघव दास उम्र लगभग 32 वर्ष (जो कि बाहरी व्यक्ति है व मूलतः ग्राम परासन थाना आटा जिला जालौन, उ०प्र० का निवासी है) आकर रहने लगा है। वह मंदिर के निकट ही निर्मित कमरे में निवास करता है।
यह कि हम प्रार्थियागण व अन्य महिलाएं मंदिर पर जाती हैं तो अक्सर उक्त रामकिशन दास बदनियतीपूर्वक अभद्र इशारे करता है, अश्लील फब्तियां कसता है, जानबूझकर निर्वस्त्र होने लगता है। आपत्ति करने पर वह झगड़ा विवाद करने लगता है एवं गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां देने लगता है। पिछले दिनों 14.09.2023 को उक्त रामकिशन दास द्वारा दबंगईपूर्वक धीरू अहिरवार निवासी ग्राम हीरापुर को उसकी मालिश करने को कहा, उसकी बात नहीं मानने पर धीरू अहिरवार के साथ मारपीट की. धीरू अहिरवार द्वारा इसकी शिकायत पुलिस थाना खनियाधाना में की गई थी परन्तु कायमी व कार्यवाही नहीं हो सकी है।
रामकिशन दास के हौसले और अधिक बुलंद होते जा रहे हैं। उसकी हरकतों व भय की वजह से हम प्रार्थियागण व अन्य महिलाएं श्री ठाकुर बाबा मंदिर पर जाने में असहजता मेहसूस कर रही हैं एवं मंदिर नहीं जा पा रही हैं। महिलाओं ने बाबा रामकिशन दास के विरूद्ध सख्त दण्डात्मक कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

यह बाबा मंदिर में करता है अश्लील हरकतें, महिलाओं ने पुलिस अधीक्षक से की शिकायत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दुष्कर्म के बाद भड़का गुस्सा: आरोपी के घर हमला, मां की मौत, आरोपी गंभीर / Shivpuri News
- करैरा में कपड़ा दुकान-मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान / Shivpuri News
- प्रधानमंत्री के भाषण की नकल कर वीडियो बनाने पर शिक्षक निलंबित, विधायक प्रीतम लोधी हस्तक्षेप के बाद हुईं कार्रवाई / Shivpuri News
- मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मार्च को सुबह 6 से 11 बजे तक इन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी / Shivpuri News<br>
- गाय को बचाने के प्रयास में पलटी कार: 7 साल की मासूम की मौत, मां का पैर फ्रैक्चर, पिता भी घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment