,

परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए दो युवक / Shivpuri News

शिवपुरी। शहर में होटल युवराज पैलेस के पास स्थित परशुरामेश्वर महादेव मंदिर से दान पेटी चोरी होने का मामला सामने आया है। दान पेटी में करीब 15 हजार रुपए की राशि होने की जानकारी सामने आई है। चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो अज्ञात युवक दान पेटी चोरी करते नजर आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि अज्ञात युवक मंदिर परिसर में पहुंचे और मौका पाकर दान पेटी को चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मंदिर से जुड़े लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें दो युवक चोरी करते हुए दिखाई दिए।

मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों संदिग्ध युवकों की पहचान और तलाश में जुटी है। मंदिर से दान पेटी चोरी होने की घटना के बाद श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है। पुलिस द्वारा आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।