Press "Enter" to skip to content

बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाएं, नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी-जेवर ले जाने का आरोप / Shivpuri News

शिवपुरी। जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने बाली मगरौनी में बर्तन बेचने के बहाने घर में घुसी महिलाओं पर परिवार के सदस्यों को कथित रूप से नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी और जेवरात ले जाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर मगरौनी निवासी महिलाओं ने नरवर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर शिकायत की है और आरोपित महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, 15 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1 बजे कुछ महिलाएं बर्तन बेचने के बहाने मगरौनी स्थित एक घर में पहुंचीं। आरोप है कि घर में प्रवेश करने के बाद महिलाओं ने परिवार के सदस्यों को कथित रूप से कोई दवाई या नशीला पदार्थ खिला दिया, जिससे वे बेहोशी की स्थिति में पहुंच गए।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि इसी दौरान महिलाओं ने घर में रखी नकदी, जेवरात, कान के टॉप्स, पायल, मंगलसूत्र, पुत्री की ताबीज सहित अन्य सामान उठा लिया और मौके से फरार हो गईं।

घटना के बाद परिवार की महिलाओं ने खुद को भयभीत बताते हुए जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपित महिलाओं की पहचान और गिरफ्तारी करने, कथित रूप से ले जाए गए सामान की बरामदगी तथा परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।

शिकायत में बीएनएस की संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। हालांकि, अभी आरोपों की पुलिस स्तर पर पुष्टि नहीं हुई है। मामले की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!