शिवपुरी: रंगों के त्योहार में होली में अभी भले ही चार दिन हैं, लेकिन पिचकारी व रंग-गुलाल का बाजार सजने लगा। इस बार पिचकारी के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है और कृषि कार्य शुरू हो जाने की वजह से ग्रामीण क्षेत्र के खरीदार न आने से दुकानदारी शुरू नहीं हो पाई।
गौरतलब है कि आगामी 7 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 8 मार्च को होली खेली जाएगी। बाजार में पिचकारी व रंग-गुलाल का बाजार सज गया। रंग-बिरंगी और अलग-अलग तरह की पिचकारियां जहां बिकने के लिए आ गईं, वहीं एक से बढ़कर एक रंग-गुलाल भी दुकानों पर सज गया। दुकानों को सजे हुए दो दिन गुजर गए, लेकिन अभी तक दुकानदारी ने रफ्तार नहीं पकड़ी।
10 से 15 फीसदी बढ़े दाम
दुकानदार राजा खान ने बताया कि हम दिल्ली से थोक में माल लेकर आते हैं। इस बार पिचकारियों के दामों में 10 से 15 फीसदी महंगाई है और आम आदमी की खरीदारी की क्षमता कम हुई है। उन्होंने बताया कि हमारे पास 5 रुपए से लेकर 400 रुपए तक की पिचकारी है। अधिकांश लोग सस्ती पिचकारी ही खरीद रहे हैं।
ग्रामीण क्षेत्र से नहीं आ रहे खरीदार
प्रदीप ने बताया कि शहरी क्षेत्र के ग्राहक तो होली के नजदीक ही खरीदारी करने के लिए आते हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले खरीदारों की शुरुआत हर साल इतने दिन पहले से हो जाया करती थी। पिचकारी व रंग-गुलाल की खरीदी पांच-छह दिन पहले से होने लगती थी, लेकिन इस बार अभी तक बिक्री शुरू नहीं हुई। अभी खेती का काम चल रहा है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्र का व्यक्ति उसमें व्यस्त है।
मुखौटे भी आए
होली पर कई लोग कई तरह के मुखौटे पहनकर भी निकलते हैं। इनमें स्पाइडरमैन से लेकर अन्य कार्टून के अलावा मोदी के चेहरे के मुखौटे भी दुकानदार लेकर आए, लेकिन उन मुखौटों की डिमांड इतनी अधिक है कि वो अभी से बाजार में गायब हो गए।

होली बाजार: पिचकारी के दामों में 15 से 20 प्रतिशत तक की वृद्धि, ग्रामीण क्षेत्र से नहीं आ रहे खरीदार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- प्रदेश मीडिया प्रभारी बने रामनिवास बघेल, दो वर्ष के लिए मिली जिम्मेदारी / Shivpuri News
- गोबर इकठ्ठा कर रही महिला की पीछे से खींची साड़ी, पति ने विरोध किया तो फर्से से किया हमला, SP से लगाई गुहार / Shivpuri News
- पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने से हुई थी मौत, हत्या का केस दर्ज करने की मांग लेकर एसपी पहुंचे परिजन / Shivpuri News
- 50 हजार रुपये नहीं लाने पर प्रताड़ना, जेठ पर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के प्रयास का आरोप; विवाहिता ने एसपी से मांगी सुरक्षा / Shivpuri News
- तेज रफ्तार लोडिंग पिकअप की टक्कर से युवक गंभीर घायल, कार्रवाई नहीं होने पर एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment