शिवपुरी में टाइगर लाने की स्वीकृति मिलने के बाद से ही लगातार नई तारीखें सामने आती रहीं। पहले नवंबर- दिसंबर तक टाइगर लाए जाने का बात कही जा रही थी। इसके बाद 15 जनवरी तक की नई टाइमलाइन तय की गई। जब 15 जनवरी बीत गई तो जनवरी के अंत तक हर हाल में टाइगर लाने का दावा अधिकारियों ने किया, लेकिन हर बार नतीजा सिफर रहा।
अब नेशनल पार्क में चार मार्च को एक नर और वे मादा बाघ लाए जा रहे हैं। यह टाइगर सतपुड़ा से लाए जाएंगे। इन्हें पहले ही इन्क्लोजर में रखा हुआ है। मादा बाघों को लेकर अधिकारियों ने नर बाघ भोपाल के बन बिहार से स्थिति स्पष्ट नहीं की है, लेकिन इसमें से एक मादा पन्ना टाइगर रिजर्व की बताई जा रही है।
बाघों को नए वातावरण से अभ्यस्त करने के लिए शुरुआती 15 दिनों तक बाड़े में रखा जाएगा। इसके लिए एक या ओवल आकार का बड़ा बनाया गया है जिसे तीन हिस्सों में बाटा गया है। प्रथम चरण में एक नर और दो मादा बाघ आ रहे है । नर बांघ को दोनों मादा बाघों के बीच में रखा जाएगा। इनके बीच जालिया रहेंगी जिससे एक दूसरे के संपर्क में नहीं आ पाएंगे, लेकिन सुघ सकेंगे बाड़े में 15 फीट ऊंची जाली लगाई गई है। मानीटरिंग के लिए स्टाफ का प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
उल्लेखनीय है कि नेशनल पार्क प्रबंधन ने अपने और से तैयारियां जनवरी में ही पूरी करके बैठा है।लेकिन ऊपर से हरी झंडी मिलने का इंतजार था। अब आखिरकार भोपाल से हरी झंडी मिल गई है और अधिकारियों से मिनट- टू-मिनट कार्यक्रम का ब्यौरा मांगा गया है। आगामी सप्ताह में तैयारियों को जानकारी के साथ कार्यक्रम का ब्यौरा भोपाल भेज दिया जाएगा। संभवत मुख्यमंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री सिंधिया इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
ट्रैकुलाइज करके विशेष पिंजरों में लाएंगे
बाघों अलग-अलग नेशनल पार्क से लाए जा रहे हैं। इन्हें लाने के पहले ट्रॅक्लाइन किया जाएगा और फिर विशेष पिंजरों से शिवपुरी नेशनल पार्क लाया जाएगा। इन्हें बाड़े में छोड़ने की भी विशेष व्यवस्था की गई है। अतिथि बाहर से पहिया घुमाकर पिंजरे का गेट खोलेंगे और टाइगर उनके लिए बनाए गए विशेष बाहे में चले जाएंगे।
इसका कहना है
नेशनल पार्क में बाघ फिर से स्थापित किए जा रहे हैं। इसक लिए चार मार्च की तिथि तय की गई है। हम तय कार्यक्रम के अनुसार बाघ लेकर आएंगे। इससे पार्क में पर्यटन बढेगा और यहां का इकोसिस्टम भी बेहतर होगा। इस परियोजना के तहत पहले चरण में तीन टाइगर यहाँ लाए जाएंगे।
उत्तमकुमार शर्मा, सीसीएफ बाघ परियोजना

अच्छी खबर: 4 मार्च को शिवपुरी में दहाड़ेंगे टाइगर, एक नर दो मादा टाइगर लाए जाएंगे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment