शिवपुरी: जिला कोर्ट में 9 साल बाद एक जमीन को लेकर अहम फैसला सुनाया गया है। इस फैसले में जमीन को खरीदने और बेचने वाले को सजा सुनाई गई है। शिवपुरी जिला कोर्ट के चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश रामबिलास गुप्ता ने कूट रचित दस्तावेजों के आधार पर दूसरे की जमीन को खुद के नाम कराकर दूसरे को बेचने के मामले में एक विक्रेता व दो खरीददारों सहित एक पटवारी को दोषी मानते हुए सात साल की सजा सुनाई है। साथ ही अर्थदंड भी आरोपियों को भुगतना होगा।
अभियोजन के मुताबिक अनुसार कुलदीप कौर के स्वामित्व की केलधार पटवारी हल्का 62 में सर्वे नंबर 762.2 रकवा 0.85 हैक्टेयर जमीन को रामरतन धाकड़ ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करा ली। इसके बाद रामरतन ने यह जमीन रघुवीर पंजाबी व हरभजन सिंह को फर्जी विक्रय पत्र के जरिए बेच दी। कोलारस तहसील में नकल निकलवाने गए जमीन के असली मालिक कुलदीप को इस पूरी घटना का पता चला। इसके बाद कुलदीप ने 5 जुलाई 2013 को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने रामतरन, मलकीत व सुखदेव के साथ पटवारी भूरेलाल पटेलिया निवासी म्याना जिला गुना के खिलाफ केस दर्ज किया। चारों को गिरफ्तार कर विवेचना के बाद कोर्ट में चालान पेश किया। न्यायालय ने आरोप सिद्ध होने पर आरोपी रामरतन धाकड़, मलकीत सिंह और सुखदेव सिंह सिक्ख एवं पटवारी को 7 साल की सजा व अर्थदंड देने का फैसला सुनाया है।

फर्जी दस्तावेज लगाकर ज़मीन खरीदने एवं बेचने बाले सहित पटवारी को 7 साल की सजा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मध्यप्रदेश महा वाल्मीकि पंचायत ने शिवपुरी के सुधीर कोड़े को बनाया युवा विंग का प्रदेश अध्यक्ष / Shivpuri News
- रिश्वत मांगने के आरोप में पोहरी एसडीएम और पटवारी पर एफआईआर, ईओडब्ल्यू ने शुरू की जांच / Shivpuri News
- करैरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 4 चोरी की बाइक बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
- करैरा में अवैध रेत पर प्रशासन का शिकंजा, तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त / Shivpuri News
- मारपीट, छेड़छाड़ और लूट का आरोप, पीड़ित महिलाओं ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment