शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम तेज रफ्तार दो बाइक आपस में टकरा गईं। हादसे में बाइक सवार दो आदिवासी युवकों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक बिजरावन टपरा के पास तिराहे पर बुधवार की शाम 6.30 बजे दो बाइक आपस में टकरा गईं। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को जिला अस्पताल शिवपुरी रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में दो आदिवासी युवकों की मौत हो गई है।
दोनों आदिवासी युवकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। वहीं वीर सिंह गुर्जर निवासी हरयाल थाना बदरवास गंभीर रूप से घायल है।






Be First to Comment