Press "Enter" to skip to content

खाद नहीं मिलने पर किसानों ने SDM बंगले पर किया प्रदर्शन, 30 सितंबर का आश्वासन / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में लगातार किसानों को खाद न मिलने की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है अब तक कई बार किसान खाद न मिलने से आक्रोशित हो चुके है इसी क्रम में आज कोलारस नगर में खाद न मिलने से किसान आक्रोशित हो गए किसानों ने एसडीएम बंगले पर प्रदर्शन कर दिया।

खाद की आस में चार दिन विते, नहीं मिला खाद

कोलारस एसडीएम बंगले पर किसानों के साथ साथ महिलाएं भी खाद की समस्या को लेकर पहुँची जहां एसडीएम बंगले के बाहर प्रदर्शन किया गया। किसानों का आरोप का आरोप है कि वह 4 दिनों से हर रोज खाद वितरण केंद्र के चक्कर काट रहे हैं इसके बावजूद उन्हें खाद नहीं दिया जा रहा है। खाद की समस्या लेकर पहुंची महिलाओं का कहना था कि वह अपने ग्रस्तही का कार्य छोड़ कर सुबह से खाद मिलने की आस लेकर खाद वितरण केंद्र पर बैठी रहती हैं ऐसा करते करते उन्हें 4 दिन बीत चुके हैं इसके बावजूद भी उन्हें खाद मुहैया नहीं कराई गई।

जितनी आती है उतनी करा दी जाती है वितरित –

कोलारस एसडीएम ब्रज बिहारी श्रीवास्तव का कहना है कि किसानों को खाद के लिए परेशानी ना हो इसके लिए टोकन व्यवस्था का प्रबंध किया गया है किसानों को पहले टोकन वितरित कर दिए जाते हैं जिसके बाद जैसे ही खाद आती हैं तो टोकन धारियों को खाद उपलब्ध करा दी जाती है बीते दो दिनों में किसानों को 600 टोकन उपलब्ध कराए गए थे जिसके बाद सभी 600 किसानों को खाद भी उपलब्ध करा दी गई है फिलहाल खाद वितरण केंद्र पर खाद नहीं है। इसी के चलते किसानों ने नाराजगी है आज कृषि विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से 400 टोकन किसानों को वितरित किए गए हैं खाद की रेक लगने के बाद 30 सितंबर को जिन किसानों को टोकन वितरित किए गए थे उन सभी किसानों को खाद आवंटित कर दी जाएगी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!