शिवपुरी: जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम खरई जालिम में बुधवार को एक 5 वर्षीय मासूम बालक की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई.इकलौते बेटे की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया.परिजनों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है.
जानकारी के अनुसार ऋषभ पुत्र शिव सिंह रावत उम्र 5 वर्ष मंगलवार की दोपहर माता पिता के साथ खेत पर गया था.ऋषभ खेत की मेड पर खेल रहा था तभी उसे
जहरीले सांप ने पैर में काट लिया.ऋषभ के पैर से खून निकलते देख और बेहोश होने पर परिजन उसे झाड़-फूंक कराने दूल्हा देव मंदिर धौरिया ले गए, जब झाड़-फूंक से कोई आराम नहीं मिला तो परिजन बालक को इलाज के लिए ग्वालियर कमलाराजा अस्पताल में ले गए. जहां रात भर इलाज के बाद बालक ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया. जिसके बाद परिजनों ने बालक के शव को लाकर बैराड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने मर्ग कायम कर बालक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी है.






Be First to Comment